Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संजय मिश्रा को चक्रधरपुर का सोशल मीडिया प्रभारी तथा संदीप साव को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है. इसकी घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की. नियुक्ति के बाद संजय मिश्रा एवं संदीप साव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: राज्य के किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने देंगे : कल्पना सोरेन
भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा का सोशल मीडिया तंत्र और अधिक सक्रिय एवं सशक्त होगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है तथा संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विशेष बैठक, विकास व जनकल्याण पर मंथन


