बोकारो. क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सेक्टर-4 थाना पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत पुलिस टीम घर-घर जाकर किरायेदारों का सत्यापन कर रही है और आवश्यक जानकारी एकत्र कर रही है.
मकान मालिकों से सत्यापन कराने की अपील
पुलिस ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि जिनके यहां किरायेदार रह रहे हैं, वे स्वयं सेक्टर-4 थाना पहुंचकर उनका सत्यापन अवश्य कराएं. पुलिस के अनुसार यह कदम न केवल उनकी, बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा के लिए जरूरी है.
संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना
प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी संदिग्ध किरायेदार या उसकी गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल सेक्टर-4 थाना के मोबाइल नंबर 9431706428 पर दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
ALSO READ: पंचायतों के डिजिटलीकरण को मिलेगी रफ्तार, VLE को ई-ग्राम स्वराज व GPDP पोर्टल का प्रशिक्षण
