पंचायतों के डिजिटलीकरण को मिलेगी रफ्तार, VLE को ई-ग्राम स्वराज व GPDP पोर्टल का प्रशिक्षण

Jamtara: पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित ‘सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27’ के तहत नारायणपुर प्रखंड सभागार में आयोजित ग्राम स्तरीय उद्यमियों...

Jamtara: पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित ‘सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27’ के तहत नारायणपुर प्रखंड सभागार में आयोजित ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में नारायणपुर एवं करमाटांड़ प्रखंड की पंचायतों में कार्यरत वीएलई ने भाग लिया.

BDO ने किया निरीक्षण

प्रशिक्षण के सफल संचालन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कमलेश कुमार दास ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने ट्रेनरों एवं प्रतिभागियों से संवाद कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया.

डिजिटलीकरण पर विशेष जोर

प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के डिजिटलीकरण को सुदृढ़ करना तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाना था.

पोर्टलों की दी गई जानकारी

मास्टर ट्रेनर कार्तिक दत्ता एवं शाहवाज अंसारी ने प्रतिभागियों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पोर्टल तथा निर्णय पोर्टल के संचालन, ऑनलाइन डाटा प्रविष्टि, पंचायतों की विकास योजनाओं के डिजिटलीकरण और पोर्टलों के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी.

Also Read: झारखंड: IPS अधिकारी चन्दन कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हुए विरमित, CISF में संभालेंगे DIG की कमान

तकनीकी पहलुओं का प्रदर्शन

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी पहलुओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. बताया गया कि इस प्रशिक्षण से पंचायतों की योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध होगी.

ये रहे मौजूद

मौके पर पंचायती राज प्रखंड समन्वयक नरेश सोरेन समेत करण मंडल, मो. फिरोज अंसारी, सज्जाद अंसारी, कलीम अंसारी, प्रेम मंडल, सत्तार अंसारी आदि वीएलई उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *