बोकारो: चार नंबर एरिया में कोयला चोरी रोकने गई CISF की कार्रवाई पर बवाल, युवक का सिर फटा, परिजनों ने लगाया बेरहमी से मारपीट का आरोप, गाड़ियों में तोड़फोड़

Bokaro: गांधीनगर थाना क्षेत्र के चार नंबर एरिया में कोयला चोरी रोकने के लिए चलाए गए छापेमारी अभियान के बाद अचानक एक...

Bokaro: गांधीनगर थाना क्षेत्र के चार नंबर एरिया में कोयला चोरी रोकने के लिए चलाए गए छापेमारी अभियान के बाद अचानक एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. कार्रवाई के दौरान एक स्थानीय युवक के गंभीर रूप से घायल होने के बाद सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) पर बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लग रहे हैं. घटना के बाद से ही इलाके और अस्पताल परिसर में माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है.

परिजनों का आरोप: केवल जलावन का कोयला ले जा रहा था बेटा

घायल युवक और उसके परिवार वालों ने सीआईएसएफ जवानों पर सीधे तौर पर बर्बरता का आरोप लगाया है. घायल युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा घर के जलावन के लिए चार बोरा कोयला ले जा रहा था. परिजनों का दावा है कि रास्ते में सीआईएसएफ के जवानों ने उसे जबरन रोका और बिना कुछ सुने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी. मारपीट के कारण युवक का सिर फट गया है और उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं.

CISF का पक्ष: भागने के दौरान गिरकर चोटिल हुआ युवक दूसरी ओर, CISF 

प्रशासन ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. सीआईएसएफ के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे कमांडेंट आशुतोष चौधरी ने बताया कि बल को कानून के तहत कोयला चोरी रोकने का अधिकार प्राप्त है और उसी के तहत कार्रवाई की जा रही थी. कमांडेंट के अनुसार, छापेमारी के दौरान चार बाइकों पर कोयला लादकर भागने की कोशिश कर रहे दो बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया. इसी भाग-दौड़ में नियंत्रण बिगड़ने से बाइक सवार युवक गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई. जवानों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए घायल युवक को खुद उठाकर ढोरी सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में हंगामा, CISF की गाड़ियों में तोड़फोड़

घटना की खबर फैलते ही घायल युवक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सीसीएल ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे. आरोप है कि कार्रवाई से बौखलाए कुछ लोगों ने अस्पताल में भारी हंगामा किया और परिसर में खड़ीसीआईएसएफ की सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया. बढ़ते तनाव और सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में अतिरिक्त सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

ALSO READ : जर्मनी के बर्लिन में धनबाद के युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप, शव भारत लाने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *