Patna: BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि TRE 4 को दो स्टेज में कराने का फैसला बरकरार है. उनके मुताबिक देश के कई राज्यों और भर्ती आयोगों में भी परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से मिले सुझावों को भी ध्यान में रखा गया है.

निगेटिव मार्किंग पर आयोग ने साफ की स्थिति
TRE 4 समेत BPSC की ऑब्जेक्टिव परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग को लेकर भी आयोग ने अपना रुख स्पष्ट किया. राजेश कुमार सिंह के अनुसार गलत उत्तरों पर अंक काटने का नियम सभी अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू होता है. यह किसी विशेष अभ्यर्थी या वर्ग को ध्यान में रखकर लागू नहीं किया गया है.
हिंदी और अंग्रेजी माध्यम को लेकर क्या कहा
परीक्षा में हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को कम और अंग्रेजी माध्यम वालों को अधिक अंक मिलने के आरोपों को BPSC ने खारिज कर दिया. आयोग के अनुसार आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों से परीक्षा का माध्यम चुनने से संबंधित कोई अलग जानकारी नहीं ली जाती. ऐसे में आयोग के पास हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के आधार पर अभ्यर्थियों का अलग-अलग डेटा ही उपलब्ध नहीं है.
60 प्रतिशत से ज्यादा अंक पर दोबारा जांच
कॉपियों में 60 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर दोबारा जांच किए जाने को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की. BPSC ने कहा कि 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिलने पर कॉपी की जांच प्रक्रिया अपनाई जाती है. इसका यह अर्थ नहीं है कि अभ्यर्थी को 60 प्रतिशत से अधिक अंक दिए ही नहीं जा सकते.
अक्टूबर में आ सकती है परीक्षा की तारीख
TRE 4 की परीक्षा की निश्चित तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. आयोग के अनुसार आवेदन की संख्या सामने आने के बाद परीक्षा का शेड्यूल तय किया जाएगा. यदि आवेदन 5 लाख तक रहते हैं तो परीक्षा एक दिन में कराई जा सकती है. इससे अधिक आवेदन होने पर परीक्षा दो या तीन दिनों में आयोजित की जा सकती है. आयोग के संकेतों के मुताबिक अक्टूबर में TRE 4 की परीक्षा तारीख घोषित होने की संभावना है. वहीं परीक्षा नवंबर या दिसंबर में आयोजित हो सकती है.
TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए अहम बातें
परीक्षा दो चरणों में ही आयोजित होगी. निगेटिव मार्किंग का नियम लागू रहेगा. हिंदी-अंग्रेजी माध्यम के आधार पर भेदभाव के आरोपों को BPSC ने गलत बताया है. 60 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर कॉपियों की दोबारा जांच की प्रक्रिया होती है. आवेदन की संख्या के अनुसार परीक्षा एक से तीन दिनों तक चल सकती है. अक्टूबर में परीक्षा कार्यक्रम सामने आने की संभावना है. नवंबर या दिसंबर में TRE 4 परीक्षा आयोजित होने की उम्मीद है.
ALSO READ: गिरिडीह में नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त, अवैध खेती से नशीली दवाओं की बिक्री तक होगी कार्रवाई

