BREAKING: 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता मामला: TDPL मैनेजर मनोज तिवारी को सीआईडी ने किया अरेस्ट ,JSSC- JPSC की 4 परीक्षाओं में बैठा, सभी में रहा सफल

Ranchi : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को सीआईडी की टीम ने मंगलवार...

Ranchi : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को सीआईडी की टीम ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि टीडीपीएल कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर के पद पर रहते हुए उसने जेएसएससी और जेपीएससी की कई परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा कर सफलता हासिल की. नगड़ी के एसएस शर्मा ने इस संबंध में स्थानीय थाना, इडी,सीआईडी में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि आरोपी संगठित परीक्षा सिंडिकेट के लिए काम करता था.

चार परीक्षाओं में रहा सफल:

शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीजीटीटीसीई-2023 में रोल नंबर 10309146, जेएसएससी सीजीएल-2023 में रोल नंबर 1237696, रैंक-2, एसीएफ पीटी परीक्षा 2024 में रोल नंबर 24300086 और एमआरओ पीटी परीक्षा 2024 में रोल नंबर 24400147 के साथ एफएसओ लिखित परीक्षा 2023 भी पास की है. आरोप है कि इन सभी परीक्षाओं में उसने गलत तरीके से बैठकर सफलता पाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी ने छापेमारी का निर्णय लिया.

किराए के मकान से हुई गिरफ्तारी:

सूत्रों के अनुसार सीआईडी की टीम ने पोड़ैयाहाट के बांझी रोड स्थित किराए के मकान पर छापेमारी की. यहां से पूछताछ के लिए अभय कुमार तिवारी को हिरासत में ले लिया गया. छापेमारी के दौरान मकान से पांच लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सीआईडी की टीम देर रात तक उससे पूछताछ करती रही. प्रारंभिक पूछताछ में परीक्षा सिंडिकेट और फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पोड़ैयाहाट में हड़कंप मच गया. आपूर्ति विभाग के कर्मी और स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *