Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा का यह कार्यक्रम कोई जनआंदोलन नहीं, बल्कि अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में लंबे समय से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और रोजगार जैसे मुद्दों पर जवाब देने में विफल रही है. अब इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है.
जमकर नारेबाजी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान “चंदा चोर वापस जाओ”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” और “छात्र विरोधी सरकार शर्म करो” जैसे नारे लगाए. पार्टी नेताओं का कहना था कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष को निशाना बना रही है.
Also Read: JPSC ऑफिस और कांग्रेस कार्यालय को घेरने का था बीजेपी का प्रोग्राम, या फिर खुद ही घिर जाने का
संघर्ष जारी रहेगा
राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस को डराया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष का रहा है और पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक दबाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर जवाब देने के बजाय वह विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रही है.
लोकतंत्र की रक्षा का दावा
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. पार्टी ने कहा कि वह संविधान, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी.
