Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING: उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली केस ; पुलिस ने 169 आरोपियों के खिलाफ दायर की 2400 पन्नों का चार्जशीट

Vinit Abha Upadhyay Ranchi : झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली मामले में रांची पुलिस ने एक बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट...

उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली

Vinit Abha Upadhyay

Ranchi : झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली मामले में रांची पुलिस ने एक बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस की ओर से दायर की गई यह चार्जशीट करीब 2400 पन्नों की है. जिसमें मामले से जुड़े कुल 169 अभियुक्तों को नामजद किया गया है. रांची पुलिस ने इस चार्जशीट में सभी 169 आरोपियों की भूमिका का सिलसिलेवार और स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया है. पुलिस ने जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को इस आरोप पत्र का हिस्सा बनाया है. इस 2400 पन्नों के विशाल दस्तावेज में हर एक आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए गए है. पुलिस ने यह साफ किया है कि किस आरोपी ने किस स्तर पर परीक्षा को प्रभावित करने का खेल रचा था.

अप्रैल में आयोजित की गयी थी परीक्षा

इस मामले के सामने आने के बाद से ही पुलिस लगातार कड़ियों को जोड़ने में जुटी थी. जिसके बाद अब कोर्ट में यह ठोस चार्जशीट पेश की गई है. बता दें कि रांची समेत अन्य जिलों में इसी वर्ष अप्रैल महीने में झारखंड उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा से पहले रांची पुलिस को यह सूचना मिली थी कि पेपर लीक करने का एक गिरोह सक्रिय है और पेपर लीक करने की साजिश रची जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तमाड़ इलाके में दबिश दी. इस पूरे धांधली के खिलाफ तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

 

ALSO READ : भूमि विवाद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के SDO के आदेश में हस्तक्षेप से हाईकोर्ट का इनकार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *