हुसैनाबाद में नौ महीने से टूटा बिजली खंभा बना जानलेवा खतरा, पलामू उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत में बिजली विभाग की उदासीनता से लोगों की जान जोखिम में है. जपला–छतरपुर मुख्य मार्ग...

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत में बिजली विभाग की उदासीनता से लोगों की जान जोखिम में है. जपला–छतरपुर मुख्य मार्ग पर जपला रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर कांग्रेस नेता धनंजय तिवारी के आवास गेट के सामने लगा बिजली खंभा पिछले करीब नौ महीनों से जड़ से टूटा हुआ है.

दुकानों की छत के सहारे टिका खंभा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

खंभा स्थानीय दुकानों की लोहे की करकट छत के सहारे टिका है और उसी से बिजली आपूर्ति जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन, स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं. ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

ALSO READ: ईचागढ़ में पुलिस की निगरानी से गायब हुआ जब्त अवैध बालू, प्रशासन पर उठे सवाल

दुकानदारों ने अगस्त 2025 में ही जपला बिजली कार्यालय को लिखित आवेदन देकर खंभा बदलने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने पलामू उपायुक्त से हस्तक्षेप कर विभाग को निर्देशित कर जल्द नया खंभा लगवाने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *