Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र: हिंडाल्को ऐश पोंड धंसने की घटना की जांच की मांग, अमित महतो बोले- विशेष समिति बने

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 10वें दिन विधायक अमित महतो ने हिंडाल्को के ऐश पोंड धंसने की घटना...

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 10वें दिन विधायक अमित महतो ने हिंडाल्को के ऐश पोंड धंसने की घटना का मामला सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि इस घटना में 25 से 30 लोगों की मौत हुई है, इसलिए इसकी जांच के लिए विशेष समिति गठित की जानी चाहिए.

मंत्री सुदिव्य सोनू का जवाब

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि यह घटना 19 अप्रैल 2019 को हुई थी. जांच में पाया गया कि इस हादसे में किसी भी कामगार की मौत नहीं हुई. उन्होंने कहा कि 25 से 30 लोगों की मौत का कहीं भी कोई आधिकारिक प्रतिवेदन नहीं है, जो समझ से परे है. मंत्री ने कहा कि मामले की एक दूसरी टीम से भी जांच कराई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि रेड मड के सैंपल के ट्रांसपोर्टेशन के लिए पर्यावरण स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती, जबकि व्यावसायिक ट्रांसपोर्टेशन के लिए पर्यावरण स्वीकृति जरूरी है.

अवैध खनन पर कार्रवाई का ब्योरा मांगा

विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स द्वारा की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया जाए. इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि चल रहे सत्र के दौरान ही यह जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी.

Also Read: बजट सत्र: बाबूलाल बोले- मंत्री अपना दायित्व समझें, राधाकृष्ण ने कहा- सभी मंत्री जिम्मेदार हैं

टेट पास शिक्षकों के ग्रेड पे में असमानता का मुद्दा

विधायक देवेंद्र कुंवर ने 2012 और 2023 में टेट पास शिक्षकों के ग्रेड पे में असमानता का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि 2012 में टेट पास शिक्षकों को 4200 से 4800 तक ग्रेड पे मिलता है, जबकि 2023 में पास शिक्षकों को 2400 से 2800 तक ही ग्रेड पे दिया जा रहा है. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि समान ग्रेड पे देने का कोई प्रस्ताव फिलहाल सरकार के पास नहीं है.

अल्पसंख्यक स्कूलों की सुविधाओं का मुद्दा

विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों को भी सरकारी स्कूलों की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए. इन स्कूलों के बच्चों को पोशाक, साइकिल और अन्य योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए. इस पर मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों को सरकार वेतन देती है और बच्चों को पाठ्य पुस्तक भी उपलब्ध कराई जाती है. हालांकि इन्हें सरकारी स्कूल का दर्जा नहीं है और यह एक नीतिगत विषय है.

खिलाड़ी अन्नु कुमारी को पुरस्कार राशि नहीं मिलने का मामला

विधायक देवेंद्र कुंवर ने धनबाद की खिलाड़ी अन्नु कुमारी को पुरस्कार राशि नहीं मिलने का मामला भी सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि चीन में आयोजित खेल प्रतियोगिता में अन्नु कुमारी ने कांस्य पदक जीता था, लेकिन अब तक उन्हें पुरस्कार राशि नहीं मिली है. इस पर मंत्री ने कहा कि इस मामले को विभाग से दिखवाया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *