Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या मामले की विधायक जयराम महतो ने किया उच्चस्तरीय जांच की मांग.

गिरिडीह: डुमरी क्षेत्र के कद्दावर नेता और जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की बेरहमी से हत्या कर दी गई है....

गिरिडीह: डुमरी क्षेत्र के कद्दावर नेता और जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस मामले को विधायक जयराम महतो ने विधानसभा सत्र में उठाया और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग सरकार से की है. उल्लेखनीय हैं कि राकेश महतो का शव शनिवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल है.

पत्तों से जलाने का प्रयास:

पजानकारी के अनुसार, हमलावरों ने राकेश महतो की हत्या करने से पहले उनके साथ बुरी तरह मारपीट की. हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अपराधियों ने शव को पेड़ के पत्तों के ढेर में रखकर जलाने का प्रयास किया. जंगल में अधजला शव मिलने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया है. उन्होंने डुमरी एसडीपीओ को मामले की गहन जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार, निमियाघाट और डुमरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.राकेश महतो क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता थे.वह वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *