Click Here
Click Here
Click Here

मरकच्चो के कस्तूरबा विद्यालय में आई ड्रॉप के बाद छात्राओं की आंखों में जलन और धुंधलापन

कोडरमा : जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दो दिन पूर्व आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान...

कोडरमा : जिले के मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दो दिन पूर्व आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान आंखों की जांच में दी गई आई ड्रॉप के बाद कई छात्राओं को परेशानी होने लगी. ड्रॉप डालने के कुछ ही देर बाद छात्राओं ने आंखों में जलन, धुंधलापन और दर्द की शिकायत की. जानकारी के अनुसार मेडिकल टीम द्वारा नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत छात्राओं की आंखों की जांच की गई थी, जिसके बाद उन्हें आई ड्रॉप दी गई.

बीडीओ ने लिया जायजा, छात्राओं से की मुलाकात

आई ड्रॉप डालने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन सक्रिय हुआ और प्रभावित छात्राओं को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे और बारहवीं वर्ग की छात्रा शबनम कुमार, नौवीं वर्ग की छात्रा सुनैना कुमारी तथा नीलम कुमारी से मिलकर उनका हालचाल जाना. अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन से पूरे मामले की जानकारी ली.

अभिभावकों में नाराजगी, जांच की मांग

घटना के बाद अभिभावकों में नाराजगी देखी गई. उन्होंने बिना पूरी जांच के दवा या आई ड्रॉप के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल सभी प्रभावित छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है. वहीं निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय की वार्डन से स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात कही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *