रांची: रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया. निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कर्बला चौक से बहु बाजार चौक और कचहरी क्षेत्र तक सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया. अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले-गुमटी और नालियों के ऊपर बनाए गए अवैध अस्थायी ढांचे को हटाया गया. साथ ही बड़ी मात्रा में सामान भी जब्त किया गया.
कई सामान किए गए जब्त
कर्बला चौक से बहु बाजार चौक के बीच कार्रवाई में लकड़ी की चौकी, कैरेट, बांस-बल्ली समेत कई सामान जब्त किए गए. वहीं कचहरी इलाके में सड़क पर कब्जा कर नारियल पानी (दाभ) बेचने वालों को हटाया गया. यहां से भी कैरेट, एक ड्रम, दो लकड़ी की टेबल, एक बेंच, पांच प्लास्टिक कुर्सियां और दो आयरन फ्रेम समेत कई सामान जब्त किए गए.
नगर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित रखने और ट्रैफिक सुचारू बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
