Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में महिला की मौत! ब्राउन शुगर निगलने का प्रयास पड़ा भारी, पुलिस की छापेमारी के दौरान मची अफरा-तफरी

Hazaribagh: जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई ,जब ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की छापेमारी के...

Hazaribagh: जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई ,जब ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की छापेमारी के दौरान एक महिला की मौत की खबर सामने आई.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कार्रवाई से बचने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से एक महिला ने कथित तौर पर ब्राउन शुगर को अपने मुंह में डाल लिया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

नशीला पदार्थ मुंह में लेने के तुरंत बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सूत्रों के अनुसार उसकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

AlsoRead:प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमण मुक्त हुआ चतरा मोड़, अब शौचालय और पेयजल सुविधा की उठी मांग

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *