बुंडू: कॉमरेड परमेश्वर सिंह मुण्डा को श्रद्धांजलि, रैली में उठे जनता के सवाल

Bundu: शहीद कॉमरेड परमेश्वर सिंह मुण्डा के 37वें शहादत दिवस पर शनिवार को भाकपा (माले) की ओर से बुंडू में रैली एवं...

बुंडू
संकल्प रैली

Bundu: शहीद कॉमरेड परमेश्वर सिंह मुण्डा के 37वें शहादत दिवस पर शनिवार को भाकपा (माले) की ओर से बुंडू में रैली एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत हुमटा और कॉलेज मोड़ स्थित कॉमरेड परमेश्वर सिंह मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, इसके बाद कॉलेज मोड़ से रैली निकाली गई.

जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगे नारे

कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड परमेश्वर सिंह मुण्डा को श्रद्धांजलि देते हुए परीक्षा पत्र लीक मामले की जवाबदेही तय करने, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतें वापस लेने, रायसा जलाशय निर्माण से जुड़े कथित फर्जी ग्रामसभा के विरोध तथा पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा को मजबूत करने समेत विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर नारे लगाए.सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि देश के संसाधनों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनएकजुटता की आवश्यकता है. वहीं रांची ग्रामीण सचिव जगमोहन महतो ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों और ईंधन नीति को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की. संतोष मुण्डा ने आदिवासी समाज की एकता बनाए रखने और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया.

ALSO READ:  पलामू : डस्टबिन और कुत्ता पकड़ने की योजना में बड़ा खेल? मेदिनीनगर निगम में मचा बवाल

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

सभा को मोहन दत्ता, सुखदेव मुण्डा, गौतम मुण्डा, सुदामा खलखो, किशोर खंडीत, लखिमनी मुण्डा, दिलीप मांझी, दामोदर प्रजापति, दिगम्बर मुण्डा, रामेश्वर मुण्डा, गिरिबाला मुण्डा, ठाकुरा मुण्डा, सिमैला मुण्डा एवं कालिपद मुण्डा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सोहेल अंसारी, पूर्णचंद्र मुण्डा, भीष्म महतो, अम्लकांत महतो, आकाश रंजन, समर सिन्हा, पुष्कर मुण्डा, जगन मुण्डा, पार्वती मुण्डा और डोमन मुण्डा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर दुलाल मुण्डा ने जनवादी गीत प्रस्तुत किए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *