Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: 11-12 जुलाई को लगेगा JITO लेडीज विंग का फैशन एग्जीबिशन ‘उड़ान 4.0’, देशभर के उद्यमी होंगे शामिल

Hazaribagh: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) लेडीज विंग, हजारीबाग की ओर से दो दिवसीय फैशन एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘उड़ान 4.0’ का आयोजन...

Hazaribagh: JITO Ladies Wing's fashion exhibition 'Udaan 4.0' will be held on July 11-12, entrepreneurs from across the country will participate.

Hazaribagh: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) लेडीज विंग, हजारीबाग की ओर से दो दिवसीय फैशन एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘उड़ान 4.0’ का आयोजन 11 और 12 जुलाई को रिबन्स एंड बेल्स बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा. प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी. आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष एग्जीबिशन में कुल 35 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं के लेटेस्ट फ्यूजन, एथनिक और वेस्टर्न वियर, ज्वेलरी, होम फर्निशिंग, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम, राखी, फैशन एक्सेसरीज, किचन प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक्स, श्रृंगार सामग्री तथा स्किन केयर उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा आगंतुकों के लिए 10 फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे. आयोजकों के अनुसार इस एग्जीबिशन में जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, कोडरमा, कोलकाता, रानीगंज, धनबाद, गिरिडीह, पुरुलिया, मुंबई, नागपुर, पंजाब, बेंगलुरु और दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों से उद्यमी एवं प्रदर्शक भाग लेंगे. इससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर विविध उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिलेगा, वहीं महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए बेहतर मंच भी उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या राज्य सरकार की ध्वस्त कानून-व्यवस्था का सबसे भयावह उदाहरण : आदित्य साहू

शहरवासियों से एग्जीबिशन में आने की अपील

JITO लेडीज विंग ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही हजारीबाग के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया के सहयोग से संस्था के सामाजिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रम व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचते रहे हैं. आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में एग्जीबिशन में शामिल होकर महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की अपील की है. इस आयोजन की सफलता के लिए JITO लेडीज विंग की डायरेक्टर इन चार्ज दीपिका जैन, चेयरपर्सन अंतिमा जैन, चीफ सेक्रेटरी रजनी जैन, ट्रेजरर कल्पना जैन, कन्वीनर प्रीति लिम्का जैन, को-कन्वीनर ईशा जैन सहित पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: पलामू के ‘कृष्ण’ की खामोशी पर भाजपा का तंज, पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने वित्त मंत्री से पूछा- ‘सुरक्षा का मोह बड़ा या जनता का स्वाभिमान’

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *