Ranchi: राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना के बावजूद शुरुआत में पुलिस को इसकी जानकारी देर से मिली, जिसके बाद मौके पर जांच शुरू की गई.
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े शव को हटाकर आवागमन सामान्य कराया. हादसे से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से बस और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस किस रूट की थी और घटना के बाद किस दिशा में गई. गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत बस की टक्कर से हुई है. बस चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

ALSO READ: JMM का BJP पर तंज, पूछा- नागरिकता का प्रमाण या सिर्फ ट्रैवल डॉक्युमेंट


