Ranchi: समय पर वेतन भुगतान की मांग तेज, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Ranchi: मजदूर दिवस के मौके पर Hatia Kamgar Union ने प्रबंधन से हर महीने समय पर मजदूरों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने...

Ranchi: मजदूर दिवस के मौके पर Hatia Kamgar Union ने प्रबंधन से हर महीने समय पर मजदूरों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है. यूनियन का कहना है कि वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से मजदूर आर्थिक संकट झेल रहे हैं.

7 मई तक वेतन भुगतान की मांग

यूनियन के उपाध्यक्ष Laldev Singh ने कहा कि नियमानुसार हर महीने की 7 तारीख तक वेतन भुगतान होना चाहिए. उन्होंने बताया कि इसी माह समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कारखाने में अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई थी.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस महीने भी 7 मई तक वेतन भुगतान नहीं हुआ तो फिर से अशांति की स्थिति बन सकती है.

प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Laldev Singh ने आरोप लगाया कि काम की कमी और टाउनशिप से राजस्व वसूली नहीं होने के कारण वेतन भुगतान संकट गहरा गया है. उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रबंधन की है. मजदूर काम करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें समय पर वेतन मिलना चाहिए.

HEC की आर्थिक स्थिति पर चिंता

उन्होंने कहा कि मजदूरों ने BHEL प्रबंधन को HEC को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सात वर्षों का समय दिया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि एचईसी पर सीआईएसएफ, बिजली, पानी, रिटायर कर्मचारियों, सप्लायर, वेतन, पीएफ और सीपीएफ समेत कई देनदारियों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है.

केंद्र सरकार से ठोस निर्णय की मांग

यूनियन ने केंद्र सरकार से कर्मचारी और देशहित में जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की है, ताकि HEC को आर्थिक संकट से बाहर निकाला जा सके. बैठक में यूनियन नेता Rajesh Prasad Singh ने स्थायी और ठेका मजदूरों के बीच एकता पर जोर दिया. बैठक की अध्यक्षता Rajkumar Shahi ने की.

ALSO READ: Ranchi: ट्रेजरी घोटाले के बाद वित्त विभाग सख्त, पीएमयू निगरानी के लिए मंगाया एडवांस टैबलेट 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *