Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : आयुष चटर्जी का चयन अंडर-14 क्रिकेट टीम में, झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

Chaibasa : कराईकेला पंचायत अंतर्गत पुरानाडीह निवासी आयुष चटर्जी का अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का...

आयुष चटर्जी

Chaibasa : कराईकेला पंचायत अंतर्गत पुरानाडीह निवासी आयुष चटर्जी का अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. आयुष अब गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. जानकारी के अनुसार, राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में पश्चिमी सिंहभूम सहित विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आयुष ने अपनी शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर झारखंड की अंडर-14 टीम में स्थान बनाया. उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. आयुष बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रहे है. प्रतिदिन अपने घर से लगभग आठ किलोमीटर दूर चक्रधरपुर जाकर नियमित अभ्यास करते है. उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का ही परिणाम है कि उन्हें राज्य टीम में जगह मिली. इस सफलता में उनके माता-पिता, विशेषकर पिता अरुप चटर्जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. जिन्होंने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया.

लोगों ने दी बधाई

आयुष के चयन की सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा जिला महामंत्री तीरथ जामुदा उनके आवास पहुंचे. उन्होंने आयुष को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आयुष की यह उपलब्धि पूरे कराईकेला पंचायत और चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. वहीं, कराईकेला मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह मुखिया कुश पूर्ति ने भी आयुष एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे परिवार का सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन सबसे बड़ी ताकत होती है.

 

ALSO READ : हायर एजुकेशन में प्राइवेट बूम : क्या सरकारी व्यवस्था को पछाड़ देगी निजी विश्वविद्यालयों की रफ्तार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *