Chaibasa: DC मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पंचायत स्तर पर चल रहे विकास और जनहितकारी कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण का काम 5 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया.

ग्रामीण सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर
DC ने विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवनों में फेवर ब्लॉक लगाने, पंचायत भवनों में नाडेप, साइकिल स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. प्रत्येक पंचायत में तड़ित चालक और जरूरत के अनुसार पानी टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
तालाब संरक्षण और प्रमाण पत्र पर निर्देश
पंचायत क्षेत्र के तालाबों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण करने तथा जरूरत के अनुसार घेराबंदी और पौधरोपण कराने पर जोर दिया गया. जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश भी दिया गया.
आंगनबाड़ी और पंचायत सचिवालय पर विशेष ध्यान
आंगनबाड़ी केंद्रों में चारदीवारी निर्माण और पंचायत सचिवालयों में महिलाओं एवं किशोरियों के लिए सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. DC ने योजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया.
ALSO READ: कोडरमा: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त

