कोडरमा: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त

Koderma: तिलैया थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की...

Koderma: तिलैया थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के ताराटांड़, वार्ड नंबर-14 निवासी शुभम कुमार (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से POCO और Redmi कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी का आरोप

पुलिस के अनुसार, तिलैया थाना में ऑनलाइन क्रिकेट मैच और अन्य गेम में सट्टेबाजी कराने तथा लोगों से ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से लोगों से संपर्क कर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता था. इसके साथ ही धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए बड़ी रकम की ठगी किए जाने की बात सामने आई थी. मामले में शुभम कुमार, सुजीत कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

विशेष टीम ने की कार्रवाई

मामले की जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने उसके पास से बरामद दोनों मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है.

छापामारी दल में शामिल रहे पुलिसकर्मी

कार्रवाई में तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महादेव पाण्डेय, पैथर आरक्षी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *