चाईबासा: चालक को झपकी आने से लोहा लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Chaibasa: चाईबासा-आनंदपुर प्रखंड के डुमिरता मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह लोहा लदा एक भारी वाहन (ट्रक) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत की बात...

चालक को झपकी आने से लोहा लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

Chaibasa: चाईबासा-आनंदपुर प्रखंड के डुमिरता मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह लोहा लदा एक भारी वाहन (ट्रक) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.घटना की जानकारी मिलते ही आनंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या CG22 AE 9016 खड़गपुर से रायपुर की ओर लोहा लेकर जा रहा था.डुमिरता के समीप चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

AlsoRead:सत्ता की बंदूकें आवाजें दबा सकती हैं, युवाओं के लहू का जोश नहीः डॉ इरफान अंसारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *