चाईबासा: कराइकेला साहू टोला में धूमधाम से हुई मां मनसा पूजा

Chaibasa: कराइकेला साहू टोला में सोमवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मां मनसा पूजा का आयोजन किया गया. पूजा को लेकर...

चाईबासा
मां मनसा पूजा

Chaibasa: कराइकेला साहू टोला में सोमवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मां मनसा पूजा का आयोजन किया गया. पूजा को लेकर पूरे टोले में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल रहा. बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया.

सीजू पेड़ के नीचे विधि-विधान से हुई पूजा

मां मनसा पूजा के अवसर पर पंडित प्रशांत मिश्र ने सीजू पेड़ के नीचे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई. इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, परिवारों की मंगलकामना और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई. श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ मां मनसा की पूजा कर परिवार में सुख-शांति की कामना की.

महिलाओं ने रखा व्रत, मन्नत पूरी होने पर दी बत्तख की बलि

पूजा को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखा. महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मां मनसा की पूजा-अर्चना की. वहीं, मन्नत पूरी होने पर कुछ श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपरा के अनुसार बत्तख की बलि देकर पूजा संपन्न की.

ALSO READ: झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार बदले, रंजीत कुमार चौधरी को मिली जिम्मेदारी

वर्षों पुरानी परंपरा का आज भी हो रहा निर्वहन

पूजा में शामिल महिलाओं ने बताया कि साहू टोला में मां मनसा पूजा की परंपरा वर्षों पुरानी है. हर साल श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ इस परंपरा का निर्वहन करते हैं. ग्रामीणों के अनुसार, अलग-अलग संक्रांति के अवसर पर वर्ष में चार बार मां मनसा पूजा का आयोजन किया जाता है.

वर्ष की पहली पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को आयोजित पूजा इस वर्ष की पहली मां मनसा पूजा थी. पूजा के दौरान साहू टोला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *