Chaibasa: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) झारखंड और पश्चिमी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल, चाईबासा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत “गिफ्ट ऑफ लाइफ” कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन DC मनीष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
200 से अधिक बच्चों की हुई जांच
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 200 से अधिक बच्चों की हृदय संबंधी विशेषज्ञ जांच की गई. जिन बच्चों में जन्मजात या गंभीर हृदय रोग की आशंका मिली, उन्हें आगे की विशेषज्ञ चिकित्सा और निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया.

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगी मदद
DC मनीष कुमार ने कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे के इलाज में बाधा नहीं बननी चाहिए. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान कर उनका बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है.

ALSO READ : पलामू: JPSC कार्यालय घेराव को लेकर भाजयुमो ने बनाई रणनीति, 22 जुलाई को रांची कूच
स्वास्थ्य विभाग की अपील
सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने बताया कि इस पहल के तहत जरूरतमंद बच्चों को विशेषज्ञ अस्पतालों में रेफर कर निःशुल्क उपचार और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही अभिभावकों से बच्चों में हृदय रोग के शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क करने की अपील की गई.

