चाईबासा: सारंडा के जंगल में 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते से सुरक्षा बलों की मुठभेड़, इलाके में अलर्ट

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो एवं गोईलकेरा के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो एवं गोईलकेरा के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. सूत्रों के अनुसार, 1 करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ कोबरा बटालियन के जवानों का आमना-सामना हुआ.

कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़, सुबह 4:30 बजे शुरू हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, कोबरा 209 बटालियन के जवान बीते दो दिनों से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास के घने जंगलों में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे. बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अभियान के दौरान जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया. इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई.

कोल्हान प्रमंडल के टोंटो और गोईलकेरा थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाके में सुबह से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रहने की सूचना है. फायरिंग की आवाज से सारंडा के जंगल में हलचल बढ़ गई है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में मोर्चा संभाल लिया है.

ALSO READ: झारखंड में ‘राजकोष घोटाला’ पर सियासत गरम, संजय सेठ ने की CBI जांच की मांग

इलाके में अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान जारी है. जंगल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बता दें कि मिसिर बेसरा भाकपा माओवादी का पोलित ब्यूरो सदस्य है और उस पर झारखंड सरकार ने 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. वह कोल्हान-सरायकेला क्षेत्र में कई बड़ी नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है.

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है. जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक इलाका पूरी तरह सैनिटाइज नहीं हो जाता.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *