Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: सदाचार समिति ने की अनुकंपा नियुक्ति मामलों की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

Chaibasa: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा कर विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों...

सदाचार समिति ने की अनुकंपा नियुक्ति मामलों की समीक्षा
सदाचार समिति ने की अनुकंपा नियुक्ति मामलों की समीक्षा

Chaibasa: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले का दौरा कर विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों की समीक्षा की. जिला आगमन पर उपायुक्त मनीष कुमार एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने समिति के सभापति रामचंद्र सिंह तथा अन्य सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया. इसके बाद परिसदन सभागार में समिति के सभापति रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिले के सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला सामान्य शाखा प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

पात्र आश्रितों के लंबित मामलों पर विभागवार हुई समीक्षा

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त नियुक्ति संबंधी आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई. समिति ने लंबित मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र एवं योग्य आश्रितों के आवेदनों पर नियमानुसार शीघ्र निर्णय लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए. समिति ने स्पष्ट किया कि पात्र लाभुकों को अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना चाहिए. इसलिए सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कर योग्य आश्रितों को नियमानुसार समय पर अनुकंपा नियुक्ति का लाभ उपलब्ध कराया जाए.

ALSO READ: कोडरमा: फीस विवाद ने पकड़ा तूल, आइलेक्स पब्लिक स्कूल पर अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *