13 वर्षीय प्रतीक कुमार लापता, दोस्तों ने बताया दिल्ली जाना चाह रहा था प्रतीक

Bokaro: बोकारो औधोगिक क्षेत्र में अपने नाना-नानी के साथ रह कर हॉली क्रॉस की कक्षा 8 में पढ़ रहा 13 वर्षीय प्रतीक...

Bokaro: बोकारो औधोगिक क्षेत्र में अपने नाना-नानी के साथ रह कर हॉली क्रॉस की कक्षा 8 में पढ़ रहा 13 वर्षीय प्रतीक शनिवार को गायब हो गया. प्रतीक हर दिन की तरह ट्यूशन जाने की बात कह घर से निकला था. दिन के साढ़े 12 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन आरंभ की. इस बीच बोकारो रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के समीप प्रतीक का साइकिल देखा गया.

ट्यूशन जाने के बाद नहीं लौटा प्रतीक

लापता बच्चे के चाचा सुमन गुप्ता ने बताया कि प्रतीक की मां दिल्ली में रहती है, पिता अमित गुप्ता जेल में हैं. वह अपने नाना-नानी के साथ रहता था. शनिवार को रेलवे सेरसा ग्राउंड के निकट ट्यूशन के लिए निकला. जहां से काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई.

ALSO READ: गिरिडीह: सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

जयनगर-राऊरकेला ट्रेन में चढ़ा प्रतीक

चाचा सुमन ने बताया कि प्रतीक के दोस्तों से पूछताछ करने पर पता चला कि वो एक-दो दिन से दिल्ली जाने की बात कह रहा था. इस सूचना के बाद बोकारो रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें प्रतीक को जयनगर-राऊरकेला ट्रेन में सवार होते देखा गया. लेकिन वो कहां उतरा अभी तक इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *