चैनपुर पुलिस ने 18 मवेशियों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Palamu : जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मवेशियों को...

Palamu :  जिले की चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मवेशियों को जब्त करने और एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बकरीद के अवसर पर कुर्बानी के लिए मवेशियों को न्यू मोहल्ला निमियां आहरा के रास्ते ले जाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए निकली चैनपुर थाना की गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहाँ न्यू मोहल्ला निमियां आहरा के पास से 18 मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया गया.

चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 मवेशियों संग आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मदरसा रोड निवासी सलीम कुरैशी के 28 वर्षीय पुत्र महताब कुरैशी के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी 18 मवेशियों को विधिवत जब्ती सूची बनाकर अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी महताब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में चैनपुर थाने में कांड संख्या 0-126/26 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read : पलामू : मुखिया पति अजय राजवंशी की गिरफ्तारी पर मुखिया संघ में रोष, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *