Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : मुखिया पति अजय राजवंशी की गिरफ्तारी पर मुखिया संघ में रोष, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र क़े कुर्मीपुर पंचायत के मुखिया पति अजय राजवंशी की गिरफ्तारी को लेकर मुखिया संघ मुखर हो गया है....

Palamu: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र क़े कुर्मीपुर पंचायत के मुखिया पति अजय राजवंशी की गिरफ्तारी को लेकर मुखिया संघ मुखर हो गया है. बुधवार को हुसैनाबाद के गैता पोखरा परिसर में मुखिया संघ की बैठक हुई. बैठक में माइंस संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में अजय राजवंशी को हुसैनाबाद थाना प्रभारी चन्दन कुमार द्वारा आनन-फानन में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कड़ी निंदा की गई. बैठक में मौजूद मुखियाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे लोगों पर इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. वक्ताओं ने कहा कि कुर्मीपुर पंचायत की मुखिया द्वारा खनन से संबंधित कुछ अधिकारियो से कागजातों की जांच कराने के लिए धरना से पूर्व सीओ, एसडीओ एवं एसडीपीओ को आवेदन दिया गया था, जिसमें अंतिम पंक्ति में धरना कार्यक्रम क़े संबंध में उल्लेख था. इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय जल्दबाजी में कार्रवाई की. मुखिया संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बिना निष्पक्ष जांच के पुलिस ने कार्रवाई की, जिससे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है.

यह भी पढ़ें: पलामू: तालाब बंदोबस्ती में भारी राजस्व वृद्धि का जबरदस्त विरोध, नगर निगम पर मनमानी का आरोप

निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी

वक्ताओं ने कहा कि कोई भी व्यक्ति टेंट, तंबू और कुर्सी लगाकर रंगदारी नहीं मांगता. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचकर टेंट-तंबू उखाड़कर अपने साथ थाना ले गई. मुखिया संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा अजय राजवंशी को न्याय दिलाने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस मौके पर मुखिया सुदामा यादव, ओम प्रकाश राम, मनोज भारती, रीना कुमारी, विजय राम, आत्मेश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, बिमलेश पासवान, कुंदन कुमार, चन्दन कुमार, रामलखन यादव, राजा कुमार, शिवशंकर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: आम जनता से जुड़े मुद्दे को रांची पुलिस संवेदनशील: लापता हुए चार बच्चे सुरक्षित बरामद, गाजियाबाद और दिल्ली से भी नाबालिगों को लाया गया वापस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *