Chakradharpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशानुसार गुरुवार को बंदगांव प्रखंड के करंजो गांव में 0 से 59 माह आयु वर्ग के आधार-विहीन बच्चों के लिए विशेष आधार नामांकन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान कुल 144 बच्चों का आधार पंजीकरण सफलतापूर्वक किया गया. कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं लाभार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे. मौके पर पीएलभी राजेश कुमार नायक ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आधार से वंचित बच्चों को पहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था.

अभिभावकों को बताया गया आधार कार्ड का महत्व
इस दौरान अभिभावकों को आधार कार्ड के महत्व, बच्चों के अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आधार की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की तथा बच्चों के आधार पंजीकरण में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. इस मौके पर पिंकी बोदरा, अनिता बोदरा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: रांची: फाइनेंस के डर से कार पर लगा दिया बाइक का नंबर, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
