Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: डीसी ने रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क का किया निरीक्षण, 1098 हेल्पलाइन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Chakradharpur: चक्रधरपुर-पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आज चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर पर संचालित रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क के गतिविधियों का...

Chakradharpur DC
डीसी ने रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क का किया निरीक्षण

Chakradharpur: चक्रधरपुर-पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आज चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर पर संचालित रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क के गतिविधियों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा रोस्टर के अनुसार उपस्थित कर्मियों से चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक रेस्क्यू किए गए बच्चों की संख्या, तदुपरांत उनके उज्जवल भविष्य हेतु किए जा रहे नियमानुसार कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई.

सभी कर्मियों को अपने दायित्व के प्रति तत्पर रहने का निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि चाइल्ड हेल्पडेस्क पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मी अपने दायित्व के प्रति तत्पर रहते हुए चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाएं. किसी भी माध्यम से प्राप्त आसूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि जिला को बाल श्रम/बाल पलायन आदि गतिविधियों से मुक्त रखा जाए और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से बच्चों को जोड़ते हुए उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इसके अलावा, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का बृहद प्रचार सुनिश्चित हो, ताकि जिले के किसी भी क्षेत्र से हो रहे चाइल्ड ट्रैफिकिंग की सूचना त्वरित गति से चाइल्ड हेल्पलाइन को दी जा सके. निरीक्षण के दौरान पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर स्टेशन प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में आदेशों की अनदेखी, तालाब किनारे फिर शुरू हुआ अतिक्रमण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *