Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में आदेशों की अनदेखी, तालाब किनारे फिर शुरू हुआ अतिक्रमण

Hazaribagh: शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कृष्णापुरी तालाब के किनारे अतिक्रमण का मामला सामने आया है. शनिवार को जिस...

Hazaribagh: शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कृष्णापुरी तालाब के किनारे अतिक्रमण का मामला सामने आया है. शनिवार को जिस निर्माण कार्य को प्रशासन ने रुकवाया था, रविवार को वही काम खुलेआम जारी रहा. अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने बाउंड्री निर्माण पूरा कर लिया. इससे प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जारी रहा निर्माण

रविवार को अतिक्रमण की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने की कोशिश की. ग्रामीणों ने बताया कि अंचल अधिकारी ने कागज और नक्शे के मिलान तक कार्य रोकने का निर्देश दिया था, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया. मौके पर तीखी बहस और विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: हजारीबाग: गंदगी और नशेड़ियों के अड्डे से मुक्त हुआ शहीद स्मारक, अब हर शाम जलेंगे श्रद्धा के दीप

लंबी पहुंच’ का दावा, माहौल हुआ तनावपूर्ण

सूत्रों के अनुसार, एक अतिक्रमणकारी का संबंध रांची में पुलिस विभाग से बताया जा रहा है और वही निर्माण कार्य करवा रहा है. इसके बाद अन्य अतिक्रमणकारियों ने भी खुलकर कहा कि जब एक व्यक्ति काम कर सकता है, तो वे क्यों नहीं. इस बयान के बाद क्षेत्र में माहौल और तनावपूर्ण हो गया और पहले से रुके अन्य प्लॉट्स पर भी तेजी से अतिक्रमण शुरू हो गया.

वार्ड पार्षद की चुप्पी पर उठे सवाल

मामले में नए वार्ड पार्षद के संरक्षण की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. हालांकि इस पूरे विवाद पर उनकी चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने संवेदनशील मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए.

प्रशासन ने दिया जांच और कार्रवाई का भरोसा

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है या फिर अतिक्रमणकारियों के दावे हकीकत साबित होते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *