रांची : इंटर डिस्ट्रिक्ट वुडबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन, स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Ranchi: मोरहाबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय...

Ranchi: मोरहाबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय झारखंड स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता में रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों और स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपना दमखम दिखाया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश वर्मा एवं रिंकू वर्मा उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, अधिवक्ता पी.के. लाला, समाजसेविका सोहिनी राय, युवा नाट्य संगीत एकेडमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, संघ के सचिव गोविंद झा, समाजसेवी जी.सी. बसुकी एवं संतोष कुमार मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में आदेशों की अनदेखी, तालाब किनारे फिर शुरू हुआ अतिक्रमण

जूनियर बालक वर्ग में जयंत उरांव पहले स्थान पर

जूनियर बालक वर्ग में जयंत उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंश कुमार दूसरे और अंश कुमार तीसरे स्थान पर रहे. बंटी कुमार महतो चौथे तथा रौनक कुमार पांचवें स्थान पर रहे.

जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी विजेता

जूनियर बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी विजेता रहीं, जबकि नेहा कुमारी दूसरे और शिवानी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. आराध्या सिंह चौथे तथा अनामिका कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं.

सीनियर बालक वर्ग में आशुतोष कुमार को पहला स्थान

सीनियर बालक वर्ग में आशुतोष कुमार ने पहला स्थान हासिल किया. अजीत कुमार गोप दूसरे, सरवर अंसारी तीसरे, बंटी टोप्पो चौथे और मयंक सिंह पांचवें स्थान पर रहे.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग हत्याकांड पर कांग्रेस सख्त, चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू

सीनियर बालिका वर्ग में प्रियांशुका कुमारी प्रथम

सीनियर बालिका वर्ग में प्रियांशुका कुमारी प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय और वंदना खालको तृतीय स्थान पर रहीं. अनुष्का कुमारी चौथे तथा किरण कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं. प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को अतिथियों ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर संतोष कुमार, अंश वर्मा, दीपक वर्मा, रौनक कुमार, मनीष कुमार, बलवीर, देवुजन ठाकुर, शुभम कुमार, मयंक कुमार, राजेश कुमार एवं आयुष कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. प्रतियोगिता ने राज्य में वुडबॉल खेल के बढ़ते प्रभाव और युवाओं के उत्साह को दर्शाया. यह जानकारी अमन कुमार ने दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *