चक्रधरपुर: रेयाड़दा-हादुर फुटबॉल प्रतियोगिता में गोटाईबिंज बनी विजेता

Chakradharpur: रेयाड़दा-हादूर इनूंग आकड़ा टोकेलो स्कूल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोटाईबिंज और बनमालीपुर के बीच खेला गया. रोमांचक...

चक्रधरपुर
फुटबॉल प्रतियोगिता

Chakradharpur: रेयाड़दा-हादूर इनूंग आकड़ा टोकेलो स्कूल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोटाईबिंज और बनमालीपुर के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में गोटाईबिंज ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

1-1 की बराबरी के बाद पेनल्टी शूटआउट

20-20 मिनट के फाइनल मुकाबले में बनमालीपुर ने पहले हाफ में एक गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई. दूसरे हाफ में गोटाईबिंज ने शानदार वापसी करते हुए गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया. निर्धारित समय तक मुकाबला बराबर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में गोटाईबिंज विजयी रही.

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है.

बड़ी संख्या में पहुंचे खेलप्रेमी

मौके पर प्रतियोगिता अध्यक्ष बादल हासदा, सचिव सुखलाल हासदा सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी मौजूद रहे. फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

ALSO READ: 5 हजार रुपये में शुरू होगा मछली पालन का काम, जनजातीय परिवारों को 90% तक सरकारी मदद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *