Click Here
Click Here
Click Here

मोहर्रम से पहले हजारीबाग में खलीफाओं का सम्मान, भेंट की गईं पगड़ी-माला और लाठी

Hazaribagh: मोहर्रम के मद्देनजर हजारीबाग के उपविजेता महापौर सरफराज अहमद और उनकी टीम की ओर से मंगलवार को रॉयल बैंक्वेट, खिरगांव में...

Hazaribagh
पगड़ी-माला और लाठी के साथ खलीफा

Hazaribagh: मोहर्रम के मद्देनजर हजारीबाग के उपविजेता महापौर सरफराज अहमद और उनकी टीम की ओर से मंगलवार को रॉयल बैंक्वेट, खिरगांव में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर शहर और ग्रामीण इलाकों के सभी खलीफाओं को पगड़ी, माला और लाठी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अखाड़ा धारियों और मोहर्रम कमेटियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. सरफराज अहमद ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि भाईचारे, कुर्बानी और इंसानियत का पैगाम देने वाला पर्व है. उन्होंने सभी खलीफाओं और अखाड़ा धारियों के समाज में योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया.

40 अखाड़ा धारियों को एक-एक दर्जन लाठियां की गईं भेंट

समारोह में छड़वा मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष नौशाद खान उर्फ डिस्को, सचिव बाबर अंसारी तथा कमिटी के अन्य सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के करीब 40 अखाड़ा धारियों को एक-एक दर्जन लाठियां भेंट की गईं.

कई क्षेत्रों के खलीफाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में बालियंद, गदोखर, पेलावल, रोमी, पगमिल, हाशमिया कॉलोनी, लोहसिंघना, मंडई, कोलघाट्टी, नूरा, अमृत नगर, लाखे, मटवारी, बाबूगांव, सरदार रोड, चिश्तिया मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ला, बूचर टोली, लेपो रोड, काजी मोहल्ला, खिरगांव अंसारी रोड, खान रोड, हबीबी नगर, खिरगांव इमामबाड़ा, कूद, दामोडीह, डेंगुरा, मसरातू, पसई, सुल्ताना, रसूलीगंज, बंहा, हरहद, बड़ा बाजार, गौस नगर और लालपुर चौक सहित कई क्षेत्रों के खलीफाओं को सम्मानित किया गया.

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

इस आयोजन को सफल बनाने में कुरबान, अयान खान, गुलाम खान, अल्ताफ, शमशेर, मुन्ना खान, शहज़ादा, रूकू, आजाद, हसीब, सुजल, हसन, यूसुफ, आदिल, एजाज और महमूद सोनू समेत कई लोगों की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम के दौरान आपसी एकता, भाईचारे और मोहर्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेले से पहले पहाड़ी मंदिर में निगम ने किया अतिक्रमण चिन्हित, बिना NOC निर्माण पर भी गिरेगी गाज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *