चक्रधरपुर: करम जाउआ बेड़हा को भव्य बनाने की तैयारी, सुरक्षा और सुविधाओं पर बनी बड़ी रणनीति

चक्रधरपुर: करम जाउआ बेड़हा 2026 के सफल आयोजन को लेकर रविवार को वीर शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन, राखा (आसनतलिया) में करम...

Chakradharpur
करम जाउआ बेड़हा की तैयारियां तेज, सुरक्षा और सुविधाओं पर बनी रणनीति

चक्रधरपुर:  करम जाउआ बेड़हा 2026 के सफल आयोजन को लेकर रविवार को वीर शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन, राखा (आसनतलिया) में करम जाउआ बेड़हा समिति की दूसरी तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रोमित केटियार ने की.

महिलाओं की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऊलीडीह और आसनतलिया के बीच तीन स्थानों पर शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया. वहीं, ऊलीडीह में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी वितरण करने पर भी सहमति बनी.

पेयजल, भोजन और स्टॉल बढ़ाने का निर्णय

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर पेयजल और नाश्ते की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. साथ ही आसनतलिया मैदान में भोजन एवं खिचड़ी वितरण के लिए स्टॉलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा गया.

छोटे गांवों का आर्थिक बोझ कम करने पर मंथन

बैठक में छोटे-छोटे गांवों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए आसपास के दो-तीन गांवों को एक समूह बनाकर एक ही बॉक्स बाजा सेट की बुकिंग कराने के सुझाव पर भी चर्चा हुई.

बड़ी संख्या में समिति सदस्य रहे मौजूद

बैठक में बकलेश महतो, मोनी कुमारी महतो, गुलशन महतो, दुर्योधन महतो, हरिशंकर महतो, नीतीश महतो, चंदन महतो, रवि महतो, अजय महतो, अंकित महतो, गणेश महतो, रंजीत महतो, सरोज महतो, मुकेश चंद्र महतो, आशीष महतो, जितेंद्र महतो, अमित महतो, पंकज महतो, कमलेश महतो, धीरज महतो, बिट्टू महतो, मुरली महतो, शीला महतो, अंजना महतो, अनुप कुमार महतो, राहुल भाई महतो, प्रदीप महतो, संजय महतो, बलराज हिन्दुआर, रोशन महतो, मुकुंद महतो, चतुर्भुज महतो, करण महतो, राजेश महतो और विशेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ: संसद का मानसून सत्र: सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में केंद्र सरकार पेश करेगी पांच नए विधेयक, ‘वंदे मातरम्’ का अपमान होगा दंडनीय अपराध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *