कल रांची के सभी शहरी बूथों पर लगेगा SIR कैंप, मतदाता जमा कर सकेंगे एन्यूमरेशन फॉर्म

Ranchi: रांची जिले के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 20 जुलाई को SIR कैंप लगाया जाएगा. इस कैंप में मतदाता...

SIR camps will be set up tomorrow at all urban booths in Ranchi, where voters will be able to submit enumeration forms.

Ranchi: रांची जिले के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 20 जुलाई को SIR कैंप लगाया जाएगा. इस कैंप में मतदाता एन्यूमरेशन फॉर्म ले सकेंगे और भरा हुआ फॉर्म भी जमा कर सकेंगे. कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इस दौरान हर बूथ पर संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शहर के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे कैंप में पहुंचकर अपना फॉर्म समय पर जमा करें, ताकि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम समय पर पूरा हो सके. प्रशासन के मुताबिक, 19 जुलाई शाम 6 बजे तक रांची जिले के 26.74 लाख मतदाताओं में से 24.40 लाख (91.25%) लोगों को एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे जा चुके हैं. वहीं 14.48 लाख (54.15%) फॉर्म ऑनलाइन दर्ज (डिजिटाइज) भी किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: संसद का मानसून सत्र: सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में केंद्र सरकार पेश करेगी पांच नए विधेयक, ‘वंदे मातरम्’ का अपमान होगा दंडनीय अपराध

लोगों से अपील- जल्द फॉर्म करें जमा

सबसे अच्छी प्रगति तमाड़, सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्रों में रही है, जहां लगभग 100 फीसदी फॉर्म बांटे जा चुके हैं. मांडर में भी करीब 98 फीसदी फॉर्म का वितरण पूरा हो गया है. वहीं रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्रों में भी फॉर्म बांटने और जमा करने का काम तेजी से चल रहा है. प्रशासन ने बताया कि अब तक करीब 96 फीसदी फॉर्म का बीएलओ द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है. लोगों से अपील की गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और 20 जुलाई के विशेष कैंप का लाभ उठाकर अपना फॉर्म जल्द जमा कर दें.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: जगन्नाथ गोप हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल रॉड बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *