Giridih: नगर निगम की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक सोमवार को नगर निगम सभागार में शुरू हुई. बैठक में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू विशेष रूप से शामिल हुए. उनके अलावा महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, नगर आयुक्त, पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
विकास कार्यों की समीक्षा
बैठक की शुरुआत शहर के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ हुई. इसमें पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, कचरा प्रबंधन, नालों की सफाई तथा अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आगामी विकास योजनाओं के लिए नए प्रस्तावों पर भी चर्चा हो रही है, ताकि शहर की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया. नगर निगम की इस बोर्ड बैठक से कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है.
