चक्रधरपुर: राजनीतिक दलों के साथ हुई समीक्षा बैठक, 100% प्रपत्र वितरण पूरा

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को लेकर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक...

चक्रधरपुर
राजनीतिक दलों के साथ हुई समीक्षा बैठक

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को लेकर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता SDO पोड़ाहाट श्रुति राजलक्ष्मी ने की.

22 जुलाई की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में BLO और BLA-2 की आगामी बैठक और चुनाव पाठशाला की तैयारियों पर चर्चा की गई. सभी कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा करने और BLO, BLA-2 के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ.

100% गणना प्रपत्र वितरण पूरा

अधिकारियों ने बताया कि 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र का 100 प्रतिशत वितरण पूरा हो चुका है. वहीं, अब तक 76 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी किया जा चुका है.

ALSO READ: रांची: भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

शेष प्रपत्र संग्रह में सहयोग की अपील

SDO ने BLA-2 से BLO के साथ समन्वय बनाकर शेष प्रपत्रों का शीघ्र संग्रह और डिजिटाइजेशन में सहयोग करने की अपील की, ताकि SIR-2026 का कार्य समय पर पूरा हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *