Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: एसआईआर को लेकर एसडीओ ने कराईकेला में की बैठक, पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करने का दिया निर्देश

Chakradharpur: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति...

Chakradharpur
एसडीओ ने बीएलओ के साथ की बैठक

Chakradharpur: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने सोमवार को कराईकेला में बीएलओ के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की. बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा. राज्य में मतदाताओं को पिछले गहन पुनरीक्षण की सूची से मैपिंग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए.

हर घर के बाहर लगाया जाएगा एक विशेष स्टिकर

एसडीओ ने बताया कि एसआईआर अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बीएलओ की घर-घर दस्तक होगी. बीएलओ प्रत्येक घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित करेंगे तथा उसे भरवाकर वापस प्राप्त करेंगे. इसके साथ ही हर घर के बाहर एक विशेष स्टिकर भी लगाया जाएगा, जिस पर घर संख्या के अलावा संबंधित बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित रहेगा. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े तथा वे सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकें. उन्होंने सभी बीएलओ को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा, कि हर हाल में एक पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है

बीएलओ को पूरी जिम्मेदारी के साथ सत्यापन कार्य करने का निर्देश

बीडीओ भीषम कुमार ने कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी बीएलओ को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और अद्यतन बन सके. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदानंद होता, कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंकों सहित बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: 15 अगस्त के बाद बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-वाहनों पर होगी कार्रवाई, परिवहन विभाग को उपायुक्त का सख्त निर्देश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *