चतरा: जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़, बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या

Chatra: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत औरु पंचायत के डटमी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया....

CHATRA
जमीन विवाद

Chatra: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत औरु पंचायत के डटमी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. खेत जोतने के दौरान हुए विवाद में 50 वर्षीय कैलाश यादव की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

पत्नी ने बड़े भाई समेत सात लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी सरोज देवी ने अपने जेठ विलास यादव, भतीजा कमलेश यादव, मिथिलेश यादव, दो महिलाओं तथा दो नाबालिगों पर हत्या का आरोप लगाया है. उनके अनुसार सभी आरोपी एकजुट होकर खेत पहुंचे और कैलाश यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

जमीन बंटवारे के बावजूद बना हुआ था विवाद

परिजनों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था. मंगलवार को कैलाश यादव अपने हिस्से की जमीन पर खेत जोतने गए थे. इसी दौरान बड़े भाई विलास यादव अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई, जो हत्या में बदल गई.
ALSO READ: आजादी के जश्न में दिखाएं अपनी प्रतिभा, जीतने पर मिलेगा नकद पुरस्कार और लाल किले के कार्यक्रम का न्योता

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

कई आरोपी हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में नामजद कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *