चतरा पुलिस की कार्रवाई: बाबा घाट खंडहर से 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Chatra: सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान स्थित एक अर्धनिर्मित खंडहर में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते...

Chatra: सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान स्थित एक अर्धनिर्मित खंडहर में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन और सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके से कुल 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में देवरिया निवासी अजीत पांडेय, लौकेश कुमार, बिंड मुहल्ला निवासी मो. इरफान और चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो. एजाज शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, मुख्य सरगना अजीत पांडेय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से NDPS एक्ट और चोरी के कुल सात मामले दर्ज हैं. अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 236/2026 के तहत NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ALSO READ: 370 रुपये की बिरयानी, विवाद में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *