Click Here
Click Here

जयनगर में भीषण सड़क हादसा, आधा दर्जन से अधिक घायल

कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरचांच पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में लगभग...

कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरचांच पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा बोलेरो और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ. 

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो को मारी टक्कर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (संख्या जेएच 02बीयू 3617) परसाबाद से बारात लेकर जयनगर गई थी और देर रात करीब दो बजे वापस लौट रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: चाईबासा: सुरक्षाबल और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया एक माओवादी

घायलों को अस्पताल भेजा, पुलिस जांच में जुटी 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया. घायलों की पहचान रंजीत सोनी (परसाबाद), रंजीत कुमार यादव (बड़ानो), भुनेश्वर सोनी (परसाबाद), सत्यनारायण सोनी (परसाबाद), रवि कुमार, रितेश कुमार (बनपुरा) और कैलाश दास (बनपुरा) सहित अन्य के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही जयनगर थाना के एएसआई अशिष हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आए. बताया जा रहा है कि बोलेरो बगोदर से झुमरी की ओर बारात लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *