SIR को लेकर SDO ने की बैठक, पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करने का दिया निर्देश

Chaibasa: झारखंड में मतदाता सूची की SIR की तैयारी तेज हो गई है. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार ने...

SDO Chaibasa
SDO ने की बैठक

Chaibasa: झारखंड में मतदाता सूची की SIR की तैयारी तेज हो गई है. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की.

घर-घर जाकर चलाया जाएगा सत्यापन अभियान

बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा. राज्य में मतदाताओं को पिछले गहन पुनरीक्षण की सूची से मैपिंग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रह जाए. संजय कुमार ने बताया कि एसआईआर अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बीएलओ की घर-घर दस्तक होगी. बीएलओ प्रत्येक घर जाकर इन्यूमेरेशन फॉर्म वितरित करेंगे और भरवाकर वापस लेंगे. साथ ही हर घर के बाहर एक विशेष स्टिकर भी लगाया जाएगा, जिस पर घर संख्या के अलावा संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा.

सटीक मतदाता सूची तैयार करना अभियान का मुख्य उद्देश्य

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े और वे सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकें. उन्होंने स्पष्ट किया कि हर हाल में एक पारदर्शी और सटीक मतदाता सूची तैयार करना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है.

राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

बैठक के दौरान संजय कुमार ने राजनीतिक दलों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति में तेजी लाएं, ताकि एसआईआर के दौरान बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो सके. बीएलए-2 की ट्रेनिंग पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि जमीनी स्तर पर कार्य के दौरान किसी प्रकार का भ्रम न रहे.

बैठक में ड्राफ्ट पब्लिकेशन, नोटिफिकेशन एवं सुनवाई प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो से इकबाल अहमद एवं कैसर परवेज तथा राजद से मो. अलताब उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: दामोदर नदी के वजूद पर खतरा! नियमों को ताक पर रख DVC करा रहा गैबियन वॉल निर्माण, विभाग ने भेजा नोटिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *