मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैसाखी की दी शुभकामनाएं, कहा, यह पर्व किसान के परिश्रम और नई उम्मीदों का उत्सव है

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैसाखी के पावन अवसर पर राज्यवासियों और देशवासियों को बधाई दी है. फसलों के उत्सव और...

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैसाखी के पावन अवसर पर राज्यवासियों और देशवासियों को बधाई दी है. फसलों के उत्सव और नई उमंगों के प्रतीक इस त्योहार पर मुख्यमंत्री ने किसानों के योगदान की सराहना करते हुए समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया. अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का यह पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पवित्र अवसर है. उन्होंने इसे नई फसल, नई उम्मीदों और समृद्धि का संगम बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें उन मेहनतकश किसानों को सम्मान देने की प्रेरणा देता है, जिनके परिश्रम से हमारे जीवन में खुशहाली आती है.

एकता और संस्कृति पर जोर

मुख्यमंत्री ने बैसाखी के सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें एकता, भाईचारे और मिल-जुलकर आगे बढ़ने का संदेश देता है. उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया. कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ही उज्जवल भविष्य की नींव रखी जा सकती है. यह पर्व परिश्रम के फल का उत्सव मनाने का अवसर है. मेरी कामना है कि बैसाखी हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सुख-समृद्धि लेकर आए.

ALSO READ: संविधान की शक्ति से सशक्त होगा वंचित समाज, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन का नमन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *