स्वर्गीय आत्माराम टेकरीवाल की स्मृति में जनसेवा का संकल्प, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Ranchi: झारखंड मंत्रालय परिसर में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय आत्माराम टेकरीवाल की पुण्य स्मृति में महनंद राम आत्माराम टेकरीवाल फाउंडेशन...

Ranchi: झारखंड मंत्रालय परिसर में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय आत्माराम टेकरीवाल की पुण्य स्मृति में महनंद राम आत्माराम टेकरीवाल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह योगदान निश्चित रूप से जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा.

यह भी पढ़ें: संथाल परगना और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत सोरेन का बीजेपी पर हमला, बोले- ‘भ्रम फैलाकर राजनीति कर रही भाजपा’

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय आत्माराम टेकरीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय आत्माराम टेकरीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में शुरू की गई यह सेवा समाज के प्रति समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने उम्मीद जताई कि महनंद राम आत्माराम टेकरीवाल फाउंडेशन आगे भी इसी तरह जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग शहर में नो-एंट्री की नई व्यवस्था, सुबह 8 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, 8 प्रमुख एंट्री पॉइंट पर कड़ा पहरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *