15वीं झारखंड राज्य सीनियर तैराकी चैंपियनशिप के लिए रांची टीम घोषित

Ranchi: रांची जिला तैराकी संघ ने 15वीं झारखंड राज्य सीनियर तैराकी चैंपियनशिप-2026 के लिए रांची जिला टीम की घोषणा कर दी है....

Ranchi: रांची जिला तैराकी संघ ने 15वीं झारखंड राज्य सीनियर तैराकी चैंपियनशिप-2026 के लिए रांची जिला टीम की घोषणा कर दी है. यह प्रतियोगिता 1 जून 2026 को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है. रांची डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से 23 मई 2026 को आयोजित चयन ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया. चयनित तैराक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

यह भी पढ़ें: संथाल परगना और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत सोरेन का बीजेपी पर हमला, बोले- ‘भ्रम फैलाकर राजनीति कर रही भाजपा’

इनका हुआ चयन

पुरुष वर्ग में लखिन्दर सिंह मुंडा, चम्पई हेंब्रम (जेएसएसपीएस), आयुष पल्लव तिवारी, विक्की सिंह, लक्ष्य तिवारी, अमन कुमार जायसवाल, अजय करमाली एवं बजरंग कुमार का चयन किया गया है. वहीं महिला वर्ग में रिद्धिमा पल्लवी तिवारी, प्रथमी सिंह सरदार तथा पिंकी कुमारी को टीम में जगह मिली है. महिला टीम प्रबंधक की जिम्मेदारी रुपा पासवान को जबकि पुरुष टीम प्रबंधक का दायित्व दीपक कुमार को सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, अयोग्य राशन कार्डधारियों को चिन्हित करने का निर्देश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *