Koderma: दामोदर घाटी निगम (DVC) का 79वां स्थापना दिवस मंगलवार को DVC कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन (KTPS) में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह “रन फॉर डीवीसी” से हुई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन से KTPS मुख्य द्वार फोरलेन तक दौड़ लगाकर स्वास्थ्य, एकता और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया.
ध्वजारोहण और मिठाई वितरण
महाप्रबंधक तपस मिर्धा ने मानस नस्कर की उपस्थिति में DVC का ध्वज फहराया. इसके बाद कर्मचारियों के बीच मिठाइयां बांटी गईं और पूरे परिसर में “डीवीसी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा.

शाम को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्थापना दिवस के अवसर पर शाम को KTPS परिसर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें कर्मचारियों और उनके परिजन रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों और कर्मचारियों के लिए जलपान एवं रात्रिभोज की व्यवस्था की गई है. DVC प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की उपलब्धियों को याद करने और DVC परिवार को एकजुट करने का अवसर प्रदान करते हैं.
ALSO READ: रथयात्रा के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला न्योता, 16 जुलाई से गूंजेगा जय जगन्नाथ


