चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ का धरना, हजारों सदस्यों ने लिया भाग

Jamtada: चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज जनरल मैनेजर कार्यालय के बाहर आर.के. गेट के सामने विशाल धरना...

Jamtada: चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज जनरल मैनेजर कार्यालय के बाहर आर.के. गेट के सामने विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित की गई. संघ के अध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया, जिसमेँ पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिन्हा, कार्यकारणी अध्यक्ष आशीष मुख़र्जी के अलावा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी एवं विभिन्न समूह शामिल हुई है. भारी बारिश के बीच संघ के पदाधिकारियों के साथ ही हजारों की संख्या में संघ के सदस्यों ने भाग लिया, रेलवे बचाओ, सीएलडब्ल्यू बचाओ, रोजगार बचाओ” के नारे के साथ सामूहिक धरना कार्यक्रम आयोजित हुई. धरना प्रदर्शन में मंच संचालन महामंत्री अनुज कुमार ने किया.

मांग यथाशीघ्र पूरा कराने के लिए धरना 

वक्ताओं ने मांग किया कि पुरे रेलवे में लगभग 30 हजार पदों की कौटौती यथाशीघ्र बंद किया जाए. वर्क शॉप में कार्यरत लैब कर्मचारियों को प्रोत्साहन भत्ता यथाशीघ्र दिया जाए, ग्रुप डी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए और अपरेंटिशिप किए आवेदको को प्रथमिकता दी जाए. चित्तरंजन रेलवे सभी प्रकार के क्वार्टर का नविनीकरण किया जाए. चित्तरंजन में कानून व्यवस्था में सुधार की जाए, बंगाल सरकार द्वारा लिया जाने वाला प्रोफेशनल टैक्स बंद किया जाए, मेकेनिकल विभाग में ग्रेड 1 का पदोन्नति यथाशीघ्र किया जाए, एसी इंस्टॉलिनग में जिन कर्मचारियों ने छः हजार भरा हैं उनका अतिरिक्त रुपया वापस किया जाए. इसके साथ ही स्थानीय मुद्दों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को आगाह किया. वहीं संघ के पदाधिकारियों की ओर से पीओएफ एवं पीओएच को बंद करने की मांग, सीएमटी कैडर में प्रोत्साहन, फिटर ग्रेड-II से ग्रेड-I में पदोन्नति शामिल है.

AlsoRead:अहम जिम्मेदारी: वाइस एडमिरल अजय कोचर बने भारतीय नौसेना के 48वें उप प्रमुख, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *