सीआईडी के साइबर सेल में होगी चीफ टेक्निकल ऑफिसर की बहाली, एआई और फोरेंसिक टूल्स से लैस होगी जांच

Ranchi: झारखंड में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए सीआईडी अब पूरी तरह टेक्नोलॉजी के सहारे उतरने जा...

Ranchi: झारखंड में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए सीआईडी अब पूरी तरह टेक्नोलॉजी के सहारे उतरने जा रही है. विभाग ने साइबर सेल के लिए चीफ टेक्निकल ऑफिसर (सीटीओ) के पद पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की है. यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और इसके लिए 3 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस पद के लिए बीई (आईटी/सीएस) या एमसीए की डिग्री अनिवार्य रखी गई है, जबकि एम.टेक (सीएस/आईटी/इफार्मेंशन सिक्यूरिटी) वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदक के पास आईटी क्षेत्र में कम से कम पांच वर्षों का अनुभव होना चाहिए. यदि किसी उम्मीदवार ने पहले पुलिस या इंटेलिजेंस एजेंसी के साथ काम किया है, विशेष रूप से क्राइम या डेटाबेस से जुड़े प्रोजेक्ट में, तो उसे अतिरिक्त वेटेज मिलेगा. सीटीओ के पद के लिए मानदेय 60 हजार रुपए निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बरस रही है आसमानी मौत: 5 साल में 1450 की गई जान, क्या फाइलों में ही दफन हैं बचाव की योजनाएं?

आम लोगों को क्या होगा फायदा?

साइबर सेल में एक्सपर्ट ऑफिसर की तैनाती से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. साइबर ठगी के मामलों की जांच पहले की तुलना में तेजी से पूरी होगी और तकनीकी अड़चनें लगभग खत्म हो जाएंगी. डिजिटल एनालिसिस के जरिए अपराधियों तक जल्दी पहुंच बन सकेगी, जिससे ठगी गई रकम की रिकवरी की संभावना भी बढ़ेगी. इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव होगी और मजबूत डिजिटल साक्ष्यों के कारण दोषियों को सजा दिलाना भी आसान होगा.

यह भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर और महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का धरना-प्रदर्शन

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार अपना कंप्यूटराइज्ड आवेदन डाक के माध्यम से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), सीआईडी, राजा रानी कोठी, डोरंडा, रांची – 834002 के पते पर भेज सकते हैं। इसके अलावा control-cid@jhpolice.gov.in पर ईमेल के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है. विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *